Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

Jagnnathpur (Rohit mishra) : पुत्र के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के साथ परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाने वाली जीवित्पुत्रिका पूजा की धूम जगन्नाथपुर में देखने को मिली. सुबह से ही महिलाएँ उपवास में रहीं और शाम में मंदिरों में जाकर जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी. पूजा को लेकर जगन्नाथपुर क्षेत्र के चारों ओर उत्साह का माहौल देखा गया. व्रती महिलाओं ने जिदतिया धारण कर पूजा पाठ व जिमूतवाहन की कथा श्रवण कर पुत्र की दीर्घायु की कामना की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-on-the-implementation-of-khatian-of-1932-jmm-celebrated-took-out-gratitude-journey/">नोवामुंडी

: 1932 का खतियान लागू होने पर झामुमो ने मनाया जश्न, निकाली आभार यात्रा
इस क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनने के बाद महिलाओं के द्वारा जिउतिया से जुड़े गीत गाते हुए नृत्य कर जागरण करने की परंपरा है. जगन्नाथपुर में राम महावीर मंदिर व शिव मंदिरों में सुबह से पुजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं का हुजुर उमड़ पड़ा. इस दौरान शितला मंदिर के पुजारी अवध मिश्रा ने जीवित्पुत्रिका की कथा काफी विस्तार से महिलाओं को सुनाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही