Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : प्राथमिक विद्यालय सानन्दा में बाल संसद का गठन, विश्वजीत गोप बने प्रधानमंत्री

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : प्राथमिक विद्यालय सानन्दा में प्रभारी प्राचार्य कार्तिक कुमार प्रधान की अध्यक्षता में शनिवार को बाल बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राएं एवं एस्पायर कार्यकर्त्ता विशाल गोप और लक्ष्मी कुमारी शामिल हुई. इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय शिक्षा से नियमित जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया. इसके बाद बाल संसद का गठन करते हुए सात विभाग के संचालन के लिए मंत्रियों का चयन हुआ. सर्वसम्मति से बाल संसद सदस्य के लिए कक्षा 3 से 5 में अध्यनरत 18 छात्र-छात्राओं का चयन अन्य उपस्थित छात्रों द्वारा किया गया. फिर बारी- बारी से इन 18 बाल संसदों के बीच से सात प्रकार के विभागीय मंत्री तथा इसके उपमंत्री का चुनाव छात्रों ने किया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-on-the-instructions-of-mp-geeta-koda-burusai-village-got-100-kva-transformer/">जगन्नाथपुर

: सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर बुरुसाईं गांव को मिला 100 केवीए का ट्रांसफार्मर

बाल संसद के लिए इन बच्चों का हुआ चयन

इस दौरान प्रधानमंत्री विश्वजीत गोप, उप प्रधानमंत्री सरस्वती कुमारी, अनुशासन मंत्री अनिता गागराई, उप अनुशासन मंत्री केशव गोप, सुरक्षा एवं संस्कृतिक मंत्री शिल्पा कुमारी, उप सुरक्षा एवं संस्कृतिक मंत्री मुचिया हेम्ब्रम, स्वास्थ्य एवं सफाई मंत्री रतन लोहार, उप स्वास्थ्य एवं सफाई मंत्री उपासना गोप, खेल एवं पोषाहार मंत्री गणेश लागुरी, उपखेल एवं पोषाहर मंत्री सपना कुमारी गोप, जल एवं संसाधन मंत्री शंकर लागुरी, उपजल एवं संसाधन मंत्री गुरवारी लागुरी, बागवानी एवं पर्यावरण मंत्री रामप्रसाद लागुरी, उप बागवानी एवं पर्यावरण मंत्री सुमित्रा लागुरी, बाल संसद हिमांगनी गोप, कैरी लागुरी व रश्मी लागुरी को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/jamshedpur-raju-of-nttf-got-first-prize-in-workskill-competition/">चाईबासा

: प्रकृति जहां हमें सबक भी सिखाती है तो हमें दाना भी देती है सांसद : गीता कोड़ा

बाल संसदों के लिए जल्द होगा प्रशिक्षण का आयोजन

गठन के बाद प्रधानाध्यापक कार्तिक कुमार प्रधान एवं एस्पायर कार्यकर्त्ता विशाल गोप व लक्ष्मी कुमारी द्वारा बाल संसद व मंत्रियों को उनके कार्य एवं दायित्यों की संक्षिप्त जानकारी दी गई और बताया गया कि जल्द ही आसपास के विद्यालयों के बाल संसदों को मिला कर प्रशिक्षण का आयोजन होगा जिसमें सात विभाग के मंत्री और उपमंत्रियों को शामिल किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही