Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : मोंगरा गांव में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

 
Jagannathpur : जगन्नाथपुर थाना अंर्तगत मोगरा गांव में एक 20 वर्षिय युवती जावनी सिंकु ने अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. घटना के समय घर पे कोई नही था. मृतका के चचेरे भाई सुनील सिंकु ने पुलिस को बताया कि घर में चचेरी बहन जावनी सिंकु के आलवे उसकी भाभी मेंजो कुई और वह घर में एक साथ रहते हैं. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-youth-commits-suicide-by-hanging-in-love-affair-in-pasubeda/">तांतनगर

: पासुबेड़ा में प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वर्ष 2005 से ही बड़े भाई बिनोद सिंकु व चचेरी बहन के पिता संग्राम सिंकु एक हत्या के मामले में जेल में बंद है. तभी से चचेरी बहन जावनी सिंकु उनके साथ ही रह रही है. जावनी सिंकु डिग्री कालेज मे बीए की पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गये. शनिवार सुबह नींद खुलने पर बहन को फंदे से लटका पाया. तुरंत इसकी सूचना मुंडा को दी. मुंडा डेविड़ सिंकु ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही