Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : सांसद के प्रयास से हाटगम्हरिया एवं कलैया पंचायत को मिला नया ट्रांसफार्मर

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर के कलाईयां पंचायत अंतर्गत मुंडा साई में 25 केवीए एवं हाटगम्हरिया को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर सांसद गीता कोड़ा के निर्देश से उपलब्ध कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर प्रखंड के करंजिया पंचायत अंतर्गत मुंडासाई टोला में पिछले तीन माह पूर्व से ट्रांसफार्मर जला हुआ था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-missile-man-dr-kalam-remembered-on-his-death-anniversary/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए मिसाईल मैन डॉ. कलाम

लोगों ने सांसद का जताया आभार

वहीं हाटगम्हरिया बाजार का ट्रांसफार्मर भी तीन-चार दिन पूर्व जल गया था. ग्रामीणों ने इस समस्या से सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया था. इसके बाद सांसद ने संज्ञान में लेते हुए उन्होंने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मंगलवार की देर शाम ही हाटगम्हरिया के लिये 100 केवीए एवं कलईया पंचायत के मुंडासाई के लिये 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग ने उपलब्ध करा दिया. ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है. ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sabal-distributes-assistive-devices-among-the-handicapped/">किरीबुरू

: सबल ने दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का किया वितरण

ट्रांसफार्मर लाने में इनका रहा अहम योगदान

विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर प्राप्त कर गांव पहुंचाने में सागर पान, क्रांति तिरिया, परमानंद गोप, ललित कुमार बोबोंगा, मंगल सिंह तिरिया, रोहित तिरिया, सोमनाथ बोबोंगा, राजेश गोप, रामचरण बोबोंगा, जोगेन तिरिया, सोमा बोबोंगा तथा अन्य ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा. वही हाटगम्हरिया ट्रांसफार्मर बदली करने में मुख्य रूप से धीरज गागराई एवं गणेश कारवां का सहयोग सराहनीय रहा. हाटगम्हरिया के ग्रामीणों ने कम समय में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए सांसद गीता कोड़ा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही