Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : कलैया पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 90% लोग चर्म रोग से ग्रसित मिले

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : असंगठित कामगार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी के प्रयास से बाइलोर टोले में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. कलैया पंचायत अंतर्गत गौड़दिघिया के बाइलोर टोले में इन दिनों चर्म रोग से लोग पीड़ित हैं. नवजात बच्चे, व्यस्क, वृद्ध सभी लोग चर्म रोग से पीड़ित हैं. इसकी सूचना जब असंगठित कामगार प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी को मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से दी. सूचना पाकर जनप्रतिनिधि और प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने चिकित्सक प्रभारी जयश्री किरण को इस गंभीर विषय की जानकारी दी. जिसके बाद चिकित्सक की एक टीम उस कलैया गांव में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-temples-were-decorated-attractively-for-janmashtami-devotees-immersed-in-the-devotion-of-kanha/">चाईबासा

: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, कान्हा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

जांच में दो मरीज गंभीर बीमारी से ग्रसित पाये गए

जांच के दौरान एक टीबी का मरीज पाया गया तथा एक मानसिक रोगी के पेट में ट्यूमर होने की बात सामने आयी है. टोले में 90% लोग चर्म रोग से ग्रसित हैं. जांच उपरांत ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य सलाह और निशुल्क दवा वितरण भी किया गया. शिविर में मुख्य रूप से डॉ. रामनाथ शर्मा, निर्मल महतो, एएनएम पूनम कुमारी, सहिया अनुसुईया खुंटिया, ग्रामीण कोंदरोपों पूरती, गुरुचरण पान आदि मौजूद थे. इस नेक जनहित कार्य के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया. वही सूरज मुखी ने कहा की टोले का जब तक दशा और दिशा नहीं बदलता वो निरंतर प्रयास करते रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही