Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jagannathpur (Chandan kumar) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रावास प्रांगण में मंगलवार को पूरे भव्य आयोजन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. उक्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य राजकिशोर महतो ने किया. उन्होंने विद्यालय के भैया-बहनों को एक के बाद एक योग करवाया और हर एक योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी योग दिवस में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/padmavati-jain-saraswati-school.jpg"

alt="" width="600" height="263" /> इसे भी पढ़ें : गुवा">https://lagatar.in/gua-yoga-practiced-in-various-institutions-on-international-yoga-day/">गुवा

: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थानों में किया गया योगाभ्यास

शांति पाठ के साथ किया गया कार्यक्रम का समापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए. हम नियमित रूप से योग करें और दूसरों को योग करने के लिए भी प्रेरित करें. वहीं, शांति पाठ के साथ योग कार्यक्रम का समापन हुआ. साथ ही कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के भैया-बहन बहुत ही उत्साहित देखे गए. मौके पर विद्यालय के सांतनु घोष, बितेश यादव, सुपार्वती सिंकु, शिला, सुखदेव, ललित , विकाश प्रधान, मोनी, मंजू, कांति, चंद्रावती आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : धनबाद-रांची">https://lagatar.in/13-trains-started-operating-including-dhanbad-ranchi-intercity-express-alleppey/">धनबाद-रांची

इंटरसिटी एक्सप्रेस, एलेप्पी सहित 13 ट्रेनों का परिचालन शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही