Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : मगदा गौड़ जन जागृति समिति 6 जनवरी को मनायेगी स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement
Jagnnathpur (Rohit mishra) : 6 जनवरी 2023 को निश्चितपुर मैदान में मगदा गौड़ जन जागृति समिति अपना स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनायेगी. इसे लेकर सोमवार को मालुका स्टेशन परिसर में संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक अध्यक्ष लक्ष्मण गोप की अध्यक्षता में हुई है. जिसमें निर्णय लिया गया है कि गोप समाज के बच्चों के लिए खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. महिला व पुरुष वर्ग के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित होगी. बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की रिति रिवाजों की झलकियां प्रस्तुत की जाएगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-sanctity-of-the-temple-is-being-violated-due-to-sewage-from-hotels-and-houses-in-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम में होटल एवं घरों का जल-मल प्रवाहित होने से मंदिर की पवित्रता हो रही है भंग

ओडिशा सीमा क्षेत्र से भी गोप समाज के लोग होंगे शामिल 

इसके पूर्व झंडोत्तोलन होगा. स्थापना दिवस पर गोप बहुल क्षेत्र के सभी मुंडा डाकुवा व अन्य वरिष्ठ लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा. पिछले दो वर्ष कोविड के कारण स्थापना दिवस को सादे समारोह में मनाया गया था. इस बार जिले के विभिन्न प्रखंड सहित ओडिशा  सीमा क्षेत्र से भी गोप समाज के लोगों स्थापना दिवस में शामिल होंगे. बैठक में लक्ष्मण गोप, सतीश कुमार गोप, विपीन गोप, बैशाखु गोप, बिशाल गोप, शिरीश गोप, हाबिल गोप, ओमप्रकाश गोप, किशोर गोप, सोवन गोप, समीर गोप, अनिल रुद्र, निरंजन गोप, हीरालाल गोप, सनातन गोप, अमरजीत गोप सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-for-enrollment-in-navodaya-vidyalaya-is-january-31-can-apply-online/">जमशेदपुर

: नवोदय विद्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही