Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : मां दुर्गा की विदाई समारोह में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. शुक्रवार की शाम मंदिर एवं पूजा पंडालों से मूर्तियों को उठाने के बाद वाहनों से जगन्नाथपुर भ्रमण कराया गया. इसके बाद तालाब व नदियों में मूर्तियो का विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओ ने मां को नम आंखो में अंतिम विदाई दी. दस दिनों तक चले दशहरा मेला के दौरान लोगों ने मां के प्रति आस्था एवं श्रद्धा जताते हुए पूजा अर्चना की. शुक्रवार को मां को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़-भाड़ रही. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-farmer-became-self-sufficient-by-rearing-cow-ramesh-singh/">बंदगांव

: गो पालन कर आत्मनिर्भर बने किसान – रमेश सिंह
शिव मंदिर चौक में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावे राम महवीर मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा को पूरे नगर भर में भ्रमण कराया गया. इस दौरान श्रद्धालु जगह-जगह मां के दर्शन करने के साथ-साथ पूजा अर्चना कर रहे थे. शाम लगभग 3 बजे शिव मंदिर चौक में दोनों प्रतिमाओं का मिलन हुआ जहां दोनों कमेटियों ने जमकर पटाखे फोडे़ एवं श्रद्धालुओं ने छतों से फूलों की वर्षा की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rajni-celebrates-13th-birthday-by-cutting-a-15-pound-cake-in-dalma/">चांडिल

: दलमा में रजनी ने 15 पाउंड का केक काट मनाया 13वां जन्मदिन

पुलिस के जवान रहे तैनात

विसर्जन के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतेजाम किए गए थे. इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार ,एसाई प्रभात रंजन,एएसाई अजय मजिस्ट्रेट इंद्रदेव कुमार, कमेटी के प्रदीप गुप्ता, हरिश प्रसाद, निराकार बोसा, जितेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में सदस्य व महिलाएं उपास्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही