Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : सांसद व विधायक के प्रयास से बोटासाई व दुम्बीसाई में लगा नया ट्रांसफार्मर

Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मालुका के बोटासाई एवं दुम्बीसाई में सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. गांव में तीन साल से 16 केवीए ट्रांसफार्मर खराब था. सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के लगातार प्रयास से एजेंसी द्वारा गांव में थ्री फेज लाइन स्थापित कर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. विधायक सोनाराम सिंकु ने आज ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से विधायक का किया स्वागत. ग्रामीणों ने विधायक और सांसद का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-under-the-pradhan-mantri-matritva-suraksha-yojana-125-pregnant-women-were-screened/">सरायकेला

: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 125 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड के अध्यक्ष ललित दोराईबुरु, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सनातन सिंकु, युवीटेक के प्रतिनिधि संतोष कुमार, नरसिंह कोड़ा, रंजित गागराई, रोशन पान, अजित लागुरी, कानुराम लागुरी, रमेश लागुरी, रेन्सो तुबिड, विक्रम तुबिड, शीला सुन्डी, आशीष बोबोंगा, कृष्ण सुन्डी, गार्दी तियु, सुरेन्द्र बोबोंगा, गीता तियु, सोमबारी सुन्डी, मोनू घटवारी, प्रकाश गोप, दीपक गोप, किंगसन सिंकु, विश्वनाथ लागुरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही