Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : नव युवक संघ ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोंगरा फुटबॉल मैदान में नव युवक संघ मोंगरा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मोंगरा पंचायत की मुखिया स्मिता सिंकु ने फुटबॉल मे किक मार कर किया. उद्घाटन मैच जिंतुगाढ़ा बनाम कमरहातु के बीच खेला गया. कमरहातु की टीम ने निर्धारित समय में एक गोल से मैच जीत लिया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-absconding-accused-of-the-princes-murder-arrested-sent-to-jail/">बोकारो

:  राजकुमार हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मौके पर मुखिया स्मिता सिंकु ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. फुटबॉल खेल से पहचान बढ़ती है. खेल सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन है. फुटबॉल खेलने से मनुष्य स्वस्थ रहता है. वहीं संरक्षक चन्द्रमोहन सिंकु ने बताया कि कुल 48 टीमें भाग ले रही हैं. मंगलवार को 24 टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. बुधवार को फाइनल मैच खेला जाएगा. विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पुरस्कृत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही