Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे अधिकारी

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में  बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. उक्त बातें गुरुवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का ने जगन्नाथपुर राजकीय रास्सेल उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित शिविर में कही. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायतों में निर्धारित तिथि पर शिविर लगाया जाएगा जिसमें पहुंच कर लोग अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है. प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि इस शिविर में आकर लोग सरकार द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम का लाभ बढ़-चढ़कर लें. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-person-died-due-to-snakebite-relatives-reached-hospital-with-snake/">चक्रधरपुर

: सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत, सांप को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
[caption id="attachment_444153" align="aligncenter" width="527"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/jagganathpur-programe-2.jpg"

alt="" width="527" height="351" /> अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण[/caption]  

 छात्राओं को मिलेगा सावित्री बाई फूले किशोरी योजना का लाभ

सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ ललित भगत ने राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के तहत प्रारंभ की गई सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी. कहा कि योजना में झारखंड की आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को का लाभ मिलेगा. इसमें आठवीं की छात्राओं को 2000 रुपये, नौंवीं की छात्राओं को 2500, दसवीं से 12वीं तक की छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये मिलेंगे. छात्राओं की आयु 18-19 साल होने पर एकमुश्त बीस हजार रुपये मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-various-problems-were-executed-in-baghudia-under-your-government-aapke-dwar-program/">गालूडीह

: बाघुड़िया में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न समस्याओं का हुआ निष्पादन

काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, प्रखंड प्रमुख बुधराम पुर्ती, मुखिया जोलेन भूईया, उपमुखिया संतोष नायक, पीएलवी मदन निषाद, मुंडा विकास महापत्रो, जेएसएलपीएस की दीदी, एस्पायर के कार्यकर्ता सहित प्रखंड के तमाम कर्मचारी शिविर में मौजूद. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही