Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : जयंती पर भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्‍याय को किया याद

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : जगन्नाथपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जगन्नाथपुर के शिव मंदिर प्रांगण में मनाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपने अंदर समाहित कर पार्टी संगठन को आपसी द्वेष भुलाकर मजबूत करने, बेहतर व विकसित भारत तथा समाज के निर्माण का प्रण लिया. इस दौरान भाजपाइयों ने अपने मोबाईल से पीएम के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना. इस मौके पर जगन्नाथपुर विधानसभा संयोजक धीरज सिंह ने सभी से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-coordinators-of-the-block-related-to-pm-awas-yojana-rural-submitted-a-demand-letter-to-the-minister/">चाईबासा

: पीएम आवास योजना ग्रामीण से जुड़े प्रखंड के समन्वयकों ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र

जगह-जगह भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

सह संयोजक जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने के लिए अपनी अंतिम सांस तक प्रयास करते रहे. दीनदयाल उपाध्याय ने ही इस देश में एक विधान-एक निशान-एक प्रधान का नारा देते हुए देश की एकता व अखंडता के लिये संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. वही जगन्नाथपुर के उराँवसाई में पिंटु सिंह व तोड़गहातु में हरिश पान के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई. साथ ही प्रत्येक बूथ में भी इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विश्वनाथ शर्मा, बुधन रजक, चिपु सिंह, भरत गोप, सचिन गुप्ता, पातु नायक, सुशिल ठाकुर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-coordinators-of-the-block-related-to-pm-awas-yojana-rural-submitted-a-demand-letter-to-the-minister/">चाईबासा

: पीएम आवास योजना ग्रामीण से जुड़े प्रखंड के समन्वयकों ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही