Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर बुरुसाईं गांव को मिला 100 केवीए का ट्रांसफार्मर

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत करंजिया पंचायत के ग्राम बुरूसाई में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दो तीन महीना से जला हुआ था. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों के द्वारा सांसद गीता कोड़ा को उक्त मामले की जानकारी दी गई. जिसके पश्चात ग्रामीणों की समस्या पर संज्ञान लेते हुऐ सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा शनिवार को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. विभाग के कर्मचारियों ने आज ट्रांसफार्मर को उक्त स्थान पर लगा दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-of-sant-xaviers-english-medium-school-bid-farewell-to-father-johnny-p-devasya-tears-spilling-from-eyes/">चक्रधरपुर:

संत जेवियर्स के शिक्षकों ने फादर जॉनी पी देवस्या को दी विदाई, आंखों से छलके आंसू
ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणो में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है. शनिवार को ही करंजिया पंचायत के मुखिया जुलियस हेम्ब्रम के द्वारा ट्रांसफार्मर का विधिवत नारियल फोड़ एवं फिता काट कर उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत सदस्य बलेश्वर सोय, कमला हेस्सा बुरुसाईं वार्ड सदस्य, सोमेश्वर लागुरी, कमल हेस्सा, सागर गगराई, पवन तियु, गंगा राम लागुरी, राम हेस्सा, घासीराम तियु, गोरा तियु, विनोद हेस्सा, बाटे लागुरी, अंजन लागुरी, लक्ष्मण हेस्सा साथ में मुख्य अतिथि के रुप में सुशील हेस्सा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही