Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

 
Jagannathpur : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छनपदा गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया, जिसमें व्यक्ति के दोनों पैर बुरी तरह से घायल हो गए हैं, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस व स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है. जगन्नाथपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-free-health-check-up-camp-in-bardikanpur-on-september-4/">चाकुलिया:

बरडीकानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर चार सितंबर को

नहीं हो पाई है मृतक की पहचान

मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष है. सुबह को सैर करते व मजदूरी के लिए काम पर जाते लोगों ने सड़क पर घायल व्यक्ति को पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने को घटना की जानकारी दी गई. वहीं जगन्नाथपुर पुलिस द्वारा शाम को दी गई जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. शव को चाईबासा सदर अस्पताल के शीत गृह में रखा गया. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही