Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : आदिवासी विकास क्लब सेलदौरी के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पूर्व केन्द्रीय महासचिव सह समाजसेवी सोमा कोड़ा उपस्थित थे. उद्घाटन मैच टाईटगर ब्लैक बनाम सागेन ब्रादर्स डोबरोसाई के बीच खेला गया. अपने उद्घाटन भाषण में सोमा कोड़ा ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना को अपने जीवन में उतारें, और सद्भाव पूर्वक अपने क्षेत्र का विकास करें.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsanagar-woman-raped-by-crpf-jawan/">जमशेदपुर

: बिरसानगर की महिला से सीआरपीएफ जवान ने किया दुष्कर्म

खेल के महत्व को जानने लगे हैं ग्रामीण

उनके मन में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए किसी भी प्रकार की वैमनस्यता की भावना नहीं आनी चाहिए. खेलों के महत्व को अब दूर-दराज के क्षेत्रों के ग्रामीण भी जानने लगे हैं. यही कारण है कि क्षेत्र के अनेक गांवों में आए दिन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. इससे निश्चित ही खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने के साथ साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. इस अवसर पर बिरेंद्र बालमुचू, भूषण लागुरी, बलराम लागुरी, बाली लागुरी, जगदीप लागुरी, बिनुसिंह लागुरी आदि मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही