Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : तोडांगहातु के मुखिया की कार्यशैली से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : तोडांगहातु पंचायत भवन में उपमुखिया शशि बोयपाई की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में नवनिर्वाचित मुखिया रविन्द्र तियु के पद ग्रहण के बाद भी पंचायत में किसी प्रकार की विकास कार्य योजना नहीं चलाए जाने पर चिंता जताई गई. पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि की लोगों को अब तक अंबेडकर आवास का लाभ भी नहीं मिल पाया है. मुखिया द्वारा कार्यशैली में सुधार नहीं करने से पंचायत के ग्रामीण काफी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-executive-director-of-sails-jharkhand-group-of-mines-reached-kiriburu-on-a-three-day-visit/">किरीबुरू

: सेल की झारखण्ड ग्रुप ऑफ माइंस के कार्यपालक निदेशक तीन दिवसीय दौरे पर किरीबुरु पहुंचे

योजनाओं को धरातल पर उतारा जाना जरूरी : मानसिंह तिरिया

इस आपातकालीन बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने कहा कि मुखिया, पंचायत सचिव द्वारा विकास कार्य योजना को पंचायत में नहीं चला पाने से निश्चित रूप से लोग पलायन करेंगे. क्योंकि इस क्षेत्र में समय पर बारिश ठीक से नहीं होने के कारण मजदूर और किसान परेशान है. ऐसी परिस्थिति में योजनाओं को धरातल पर उतारा जाना चाहिए. इसके लिए वार्ड सदस्य, मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य जिम्मेदार व्यक्ति हैं. सभी को एक तालमेल बनाकर पंचायत का विकास करना है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-pushpa-soy-who-is-battling-cancer-due-to-financial-constraints-is-unable-to-get-treatmentt/">बंदगांव

: आर्थिक तंगी के कारण कैंसर से जूझ रही पुष्पा सोय इलाज कराने में है असमर्थ

पंचायत भवन कार्यालय नहीं खुलने की शिकायत

वही पंचायत सचिव से पंचायत भवन कार्यालय के नहीं खुलने के संबंध में पुछे जाने पर बताया गया की पुर्व मुखिया के द्वारा पंचायत भवन की चाबी नहीं दिये जाने के कारण कार्यालय बंद है. पंचायत भवन हॉल में रखा जेरॉक्स मशीन एवं चापाकल खराब है, बाकी कमरों की चाबी भी नहीं दी जा रही है. रोजगार सेवक, सभी वार्ड सदस्य को मुर्गी आवास, गाय आवास, नाडेप, मिट्टी मूरूम का निर्माण आदि के साथ-साथ मेट का चयन कर योजना को चलाना है, जो नहीं हो पा रहा है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य नीति तिरिया, मलेयन्ती लागुरी, सावित्री सिंकु, कुंती देवी, तुलसी केराई, सुमित्रा हेंब्रम, जानकी सुरेन, कानूराम दिग्गी, वार्ड सदस्य मोती पुरती आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही