Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमण्डल पदाधिकारी शंकर एक्का ने की. एसडीओ शंकर एक्का ने कहा कि जगन्नाथपुर शांति और आपसी भाईचारा के लिये जाना जाता रहा है. ऐसे तो यहां मुहर्रम नहीं मनाया जाता है. लेकिन सरकारी आदेश का पालन करना हमारा कर्तव्य है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-soon-villagers-will-get-the-benefit-of-gold-sobran-dhoti-sari-scheme/">चाईबासा

: जल्द ही ग्रामीणों को मिलेगा सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का लाभ

असमाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

बैठक में मौजुद सभी समुदाय को आने वाले त्योहारों की बधाई देते हुए एसडीओ ने कहा कि पर्व-त्योहार हमेशा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए और किसी आफवाह पर ध्यान न दें. इसके साथ ही उन्होंने सावन के पवित्र महिने की भी बधाई एवं शुभकामना दी. वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इकुड़ डुंगडुंग ने कहा कि कावरियों को सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रशासन हर समय तैयार रहेगा. कावरियों को किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है तो यथा शीघ्र पुलिस प्रशासन को सूचित करें. सुचना देने वाले का नाम पूर्ण रुप से गुप्त रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-telcos-shilpi-agarwal-wins-mrs-india-worldwide-2022-title/">जमशेदपुर

: टेल्को की शिल्पी अग्रवाल ने जीता मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का खिताब

बैठक में यह रहे मौजूद

मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ईकुड डुँगडुँग, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, मुखिया जोलेन सोबन भुँईया, थाना प्रभारी यशराज सिंह, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मतीन अहमद, दिनेश निषाद, मानकी कामिल केराई, धीरज सिंह, सुसारन एनेम टोपनो, जितेंद्र गुप्ता, हरिश प्रसाद, आफताब आलम, प्रदीप गुप्ता, आमोद साव, बसंत सिंह, नवाज हुसैन, सम्मी अफरोज, बसंत गोप समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही