Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : पंद्रह वर्षो से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Jagannathpur (Kumar) : पंद्रह वर्षो से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी देवेन चातोम्बा को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया है. आरोपी देवेन चातोम्बा के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 62/07 धारा 452, 323, 386, 379 भादवि के तहत मामला दर्ज था. मिली जानकारी के अनुसार चोरी व मारपीट करने का आरोपी देवेन चातोम्बा के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inter-first-year-classes-in-womens-college-start-from-22nd-august/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में इंटर प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 अगस्त से शुरू
देवेन चातोम्बा पुलिस को चकमा देकर लगभग 15 वर्षो से फरार चल रहा था. जगन्नाथपुर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी. परंतु आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था. गुप्त सूचना पर जगन्नाथपुर पुलिस ने घेराबंदी कर देवेन को उसके निवास स्थान से रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने  सोमवार को मेडिकल जाँच के बाद उसे जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही