Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : मौलानगर में रविवार की रात पुलिस ने की छापामारी

 
प्रतिबंधित सीरप/ड्रग्स माफिया के घर छापामारी होने की चर्चा Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत मौलानगर में रविवार की रात लगभग 10 बजे पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की.यह जानकारी सूत्रों से मिली है. यह छापामारी घंटों जारी रही. सूत्रों के अनुसार संभवतः यह रेड प्रतिबंधित विनसेरेक्स व कोरेक्स सीरप का अवैध कारोबार से जुडा़ हो सकता है. क्योंकि मौलानगर के जिस व्यक्ति के घर में यह रेड हुई है वह उक्त नशा के कारोबार से जुड़ा एक बड़ा ड्रग्स माफिया व सप्लायर है. इस रेड में चाईबासा व जगन्नाथपुर की विशेष पुलिस टीम द्वारा छापामारी करने की बात सामने आ रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b8-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b0/">झारखंड

लोस चुनाव : दूसरे चरण में तीन सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी, बूथों में लंबी क़तारे लगी
पिछले दिनों हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने इस अवैध कारोबार का उद्भेदन कर नशा से संबंधित सीरप का बड़ा खेप पकड़ा था. इसमें अन्तरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी. देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं को नशाखोरी से बर्बाद करने वाला एक बड़ा गिरोह जगन्नाथपुर में अब भी सक्रिय है. इस गिरोह में जगन्नाथपुर के 6-7 चर्चित लोग शामिल हैं. सभी अलग-अलग कारोबार करते हैं. यह निरंतर युवाओं को नशा रुपी जहर परोस रहे हैं. पिछले दिनों हाटगम्हरिया पुलिस ने बिहार के जिस ड्रग्स माफिया की इस सीरप का बड़ा खेप पकड़ा था, उससे अन्य माफियाओं में खलबली मच गई थी. वाहन के साथ पकड़ा गया चम्पुआ का चालक भी जगन्नाथपुर व जैतगढ़ के कुछ लोगों का नाम पुलिस के सामने लिया था. वह अभी भी सक्रिय हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/third-phase-of-lok-sabha-elections-in-jharkhand-24-candidates-are-crorepatis-28-have-criminal-cases-registered-against-them/">झारखंड

में लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण : 24 उम्मीदवार करोड़पति, 28 पर आपराधिक मामले हैं दर्ज
उस समय बताया गया था कि जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के दो दवा दुकानदार भी इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं. इसके अलावे जगन्नाथपुर के मौलानगर, प्रखंड कार्यालय, गर्ल्स हॉस्टल, सिद्धि विनायक रोड, बाजार आदि क्षेत्रों के अलावे जैतगढ़ व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में भी इस ड्रग्स की तस्करी की जाती है. सूत्रों के अनुसार ये माफिया अपने कई एजेंट पाले हुये हैं. एक फोन कॉल पर विभिन्न स्थानों पर इनके एजेंट इस ड्रग्स की डिलिवरी पहुंचा देते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही