Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर बीजेपी नेताओं की तैयारी तेज

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर जगन्नाथपुर विधानसभा भाजपा  कमेटी पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगन्नाथपुर मुख्यालय से लेकर प्रखंडों व गांव-गांव में बैठक एवं कार्यक्रमों का दौर जारी है. चाईबासा शहर में जहां केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन और सभा को लेकर प्रत्येक मोहल्ले में प्रचार- प्रसार कर शहरवासियों को आमंत्रण दिया जा रहा है, वहीं, पार्टी के कार्यक्रम संगठन प्रभारी विनोद सिंह शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गृहमंत्री की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-advocates-got-invitation-to-attend-amit-shahs-meeting/">चाईबासा

: अधिवक्ताओं को अमित शाह की सभा में शामिल होने का मिला निमंत्रण

पदयात्रा कर जगन्नाथपुरवासियों को दिया आमंत्रण

इधर, भाजपा के इस कार्यक्रम के प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगन्नाथपुर बस स्टेंड चौक, सिंह मार्केट, सिद्धिविनायक रोड, विशाल टोला सहित बाजार में पदयात्रा कर लोगों को 7 जनवरी को सुबह 10 बजे टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के जनसभा में आने के लिए आमंत्रित किया. इस पदयात्रा में मुख्य रूप से जिला के पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल गिलुवा, जिला से बबलू शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ती, जगन्नाथपुर संगठन प्रभारी अशोक पान, मझगांव प्रभारी धीरज सिंह, जगन्नाथपुर संयोजक जितेंद्र गुप्ता, शंभू पासवान जी, विष्णु गुप्ता, मंजीत कोड़ा, घनश्याम राठौर, शशि दास, श्रवण शर्मा, पिंटू सिंह, हरीश तांती, सबोल सिंह आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही