Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : सड़क निर्माण में अनियमितता का विरोध, जिप सदस्य ने ग्रामीणों संग की बैठक

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत कसीरा पंचायत के गोरियाडुबा में ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने ग्रामीणों संग एक बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि गोरियाडुबा टोला के ईचापी में मनरेगा से दिलीप गोप घर के सामने से गोरियाडूबा नाला तक डेढ़ 1.5 किलोमीटर मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण चल रहा है. उक्त निर्माण कार्य स्थल पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगा है जिसे जल्द से जल्द लगवाया जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-lok-adalat-set-up-in-civil-court-31-cases-executed/">चाईबासा

: व्यवहार न्यायालय में लगा लोक अदालत, 31 मामलों का हुआ निष्पादन

कीचड़मय सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

मनरेगा कार्य समय पर पुरा नहीं होने एवं बरसात के समय मिट्टी मुरूम निर्माण कार्य होने से सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गया है. इससे आम जनों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वही दामू सुंडी के घर से सिंहराय जारीका के घर तक की सड़क में मुरम डालने से सड़क में कीचड़ से भर गई है एवं सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण करने की आवश्यकता है. सड़क निर्माण कार्य मापदंड के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. कहीं मुरूम की मात्रा कम है तो कुछ जगह मुरूम नहीं डाला गया है, जो जांच का विषय है. सड़क की गुणवत्ता को देखते हुए अविलंब करवाई की जाए. इस विषय पर उप विकास आयुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी जगन्नाथपुर को एक मांग पत्र सौंपा गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही