Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया रक्षाबंधन, मेहंदी राचाओ प्रतियोगिता आयोजित

Jagannathpur (Chandan Kumar) : रक्षाबंधन के अवसर पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मेहंदी राचाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में कक्षा छह से दशम तक की कुल 70 छात्राओं ने भाग लिया. राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची कुमारी शर्मा, द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी गोप और तृतीय स्थान आलीमा गागराई ने अपने नाम किया. मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिया भारती निषाद, द्वितीय स्थान आरती कुमारी और तृतीय स्थान स्नेहा कुमारी रही. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chariot-left-to-make-migrant-laborers-aware-deputy-commissioner-showed-green-signal/">चाईबासा

: प्रवासी मजदूरों को जागरूक करने के लिए रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
[caption id="attachment_385526" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jaganathpur-rakhi-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> छात्राओं द्वारा हाथो में लगाई गयी मेंहदी[/caption] मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुबोध कुमार गुप्ता सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के पवित्र रिश्ते के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन बालिका शिक्षा प्रमुख शारदा कुमारी ने किया. उन्होंने कहा कि राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता केवल मात्र एक प्रतियोगिता नहीं है. यह आगे चलकर बहनों का जीविकोपार्जन का साधन हो सकता है और इस से आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं. निर्णायक के रूप में मंजू सिंह और कांति लता गोप रही. विद्यालय के सभी छात्राओं ने छात्रों की कलाई में राखी बांध कर अपने भाई से रक्षा का वचन लिया. कार्यक्रम में राजकिशोर महतो, सुपर्वती सिंकु, चंद्रावती कुमारी, वितेश यादव, ललित बेहरा, मोनी नाग, शारदा कुमारी, तनुजा पड़ेया, सुबोध गुप्ता, सुखदेव पाल आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-two-day-program-organized-on-world-tribal-day-concludes-meritorious-students-honored/">बंदगांव

: विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही