Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : संतोष नाग मुंडा बने जगन्नाथपुर पंचायत के उप मुखिया

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकरी चंदन प्रसाद ने जगन्नाथपुर पंचायत उप मुखिया का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ गुरुवार को सपंन्न कराया. चुनाव के पूर्व नव निर्वाचित 15 वार्ड सदस्यों सहित नव निर्वाचित मुखिया को शपथ दिलायी गयी और उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गयी. इस चुनाव में उपमुखिया पद के लिये चार उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा लिया था, लेकिन तीन ही उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया. इनमें जाहिद आलम, संतोष नाग मुंडा और सावित्री बानरा शामिल है. [caption id="attachment_339025" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/jagannathpur-panchayat-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> उप मुखिया संतोष नाग मुंडा व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-district-transfer-process-of-primary-teachers-started/">जमशेदपुर

: प्राथमिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

बीडीओ ने संतोष नाग मुंडा को दिया प्रमाण पत्र

स्क्रुटनी में सभी उम्मीदवारों का नामांकन सही पाए जाने के बाद नाम वापसी के लिये उन्हें पंद्रह मिनट का समय दिया गया. तत्पश्चात तय समय तक किसी के नाम वापस नहीं लेने पर मतदान प्रक्रिया आरंभ कि गई. इस दौरान 15 वार्ड सदस्यों ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपना मतदान किया. इसमें जाहिद आलम को चार मत, संतोष नाग मुंडा को 10 मत व सावित्री बानरा को एक मत से ही संतोष करना पड़ा. इस प्रकार जगन्नाथपुर पंचायत में उप मुखिया के रूप में संतोष नाग मुंडा विजयी घोषित किये गये. चुनाव पदधिकारी चंदन प्रसाद द्वारा इसकी घोषणा करने के साथ-साथ उन्हें सर्टीफिकेट भी दिया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scooty-theft-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में मकान का ताला तोड़कर स्कूटी की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही