Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : सात माह पूर्व घर की दीवार ढही, अब मजदूर नेता ने जनप्रतिनिधियों से मदद की लगाई गुहार

 
Jagannathpur : असंगठित कामगार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी शुक्रवार को जगन्नाथपुर (चाईबासा) के जैंतगढ़ पंचायत अंतर्गत कालिंदी बस्ती में रहने वाले विकास कालिंदी और उनके परिवार से मिले और उनका हालचाल जाना. विकास कालिंदी के घर की दीवार सात माह पूर्व तेज बारिश में ढह गई थी और तेज आंधी में छत उड़ गया था. गांव वालों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक किसी ने मदद नहीं की. इस संबंध में सूरज मुखी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनहित में बहुत सारी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन कई गांव विकास योजनाओं से काफी दूर है. पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा जनहित में "आपका अधिकार सरकार आपके द्वार" योजना चलाई गई. इसमें लाखों लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. खूब आश्वासन मिला कि समस्याएं दूर हो जाएंगी. मगर कोई फायदा नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-8-named-180-unidentified-booked-for-sabotage-and-commotion-in-protest-against-agneepath-scheme/">पलामू

: अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ और हंगामा मामले में 8 नामजद, 180 अज्ञात के ऊपर मामला दर्ज

काफी दूर से लाना पड़ता है पीने का पानी

असंगठित कामगार प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इनके टूटे घर के संबंध में अविलम्ब कर्रवाई की जाये. साथ ही कहा कि उक्त टोले में पानी के लिए कोई सुविधा नहीं है. स्थानीय लोगों को पीने का पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है. वहां भी अक्सर टोलों वालों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही