Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : वज्रपात की चपेट में आकर चरवाहे की मौत

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : मंगलवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दिगुनुसाई में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत हो गयी. यह घटना करीब शाम तीन बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार दिगुनुसाई निवासी 27 वर्षीय चड़ी सिंकु जामनाड़ी खेत में गाय व बकरी चरा रहा था. तभी आचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-need-to-work-sensitively-on-the-issue-of-child-protection-commissioner/">चाईबासा

: बाल संरक्षण के मुद्दे पर संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता- आयुक्त
कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को खेत में मृत पड़ा देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है. इसकी सूचना जगन्नाथपुर पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया. हालांकि अंधेरा होने के कारण शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को नहीं हो पाया. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा. मालुम हो कि चड़ी अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही