Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति के लिए शिशु मंदिर के छह विद्यार्थी चयनित

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : झारखंड अधिविद्य परिषद,रांची द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति (योजना-2022) परीक्षा में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, जगन्नाथपुर के छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है. चयनित विद्यार्थियों में आदर्श साहू, विवेक माझी, सुनील बोबोंगा, जेना सिंकु, ओलिमा गगराई, बामाई सिंकु शामिल है. चयनित छात्र- छात्राओं को विद्यालय के वंदना सभागार में अध्यक्ष जगदीश चंद्र सिंकु, विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी एवं विद्यालय के पूर्व सचिव संतोष कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया एवं बधाई दी. विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि कोशिश करने वालों को कभी हार नहीं होती. मौके पर विद्यालय के आचार्य मनोज गोप, ललित बेहरा, तुलसी, शारदा कुमारी, मंजू, कांति लता, शीला आदि उपास्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-congressmen-distributed-blankets-on-the-instructions-of-mp/">मझगांव

: सांसद के निर्देश पर कांग्रेसियों ने कंबल का किया वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही