Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : कोल्हान समन्वय मंच के तत्वावधान में चला सामाजिक जागरुकता अभियान

 
Jagannathpur (chandan kumar) : कोल्हान समन्वय मंच के तत्वावधान में जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत कलाईया पंचायत के मौजा मुघादिघिया जांगबुरू में आदिवासी हो समाज युवा महासभा, एनआरपीपीएफ एवं नारा एमसीटी की टीम ने सामाजिक जागरुकता अभियान चलाया. अभियान कार्यक्रम में ग्रामीणों को सामाजिक भावना से टीम द्वारा अवगत कराया गया. समाज में विलुप्त हो रही भाषा और संस्कृति के बारे में ग्राम के दिउरि और ग्रामीणों के बीच साझा किया गया. सामाजिक विकास और आर्थिक उत्थान की दृष्टि से विभिन्न पहलुओं पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केन्द्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने प्रकाश डालते हुए सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के लाभ को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी और पारंपरिक ग्रामसभा के माध्यम से ग्राम्य विकास को लेकर जागरूक किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-jharkhand-got-a-separate-state-but-jharkhandis-did-not-get-their-due-rights-jairam-mahto/">चांडिल:

झारखंड अलग राज्य मिला लेकिन झारखंडियों को उनका हक अधिकार नहीं मिला -जयराम महतो
गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने आदिवासी हो समाज महासभा तथा आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से समाजहित में सामाजिक संगठन के कमेटी गठन व विस्तार कार्यों में सहयोग करने के लिए ग्रामीणों से अपील की. पिछली बार कोल्हान गवर्मेन्ट इस्टेट के नाम से चल रहे असामाजिक गतिविधियों से भी ग्रामीणों को सचेत किया गया और सामाजिक विकास में सहयोग करने के लिए अपील की गई. इस अभियान में एनआरपीपीएफ व नारा एमसीटी के प्रतिनिधि सत्यजीत हेम्ब्रम, दिउरि सोनु पूर्ति, दिनेश पूर्ति, राम पूर्ति, बुधराम पूर्ति, सुनीता पूर्ति, घासीराम पूर्ति, लक्ष्मी पूर्ति, चैतन्य पूर्ति, कैरी पूर्ति, मेंजारी कुई, लागो सिंकू, मदन गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही