Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : पूरे क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी गई. विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम का आयोजन कर बापू को श्रद्धांजलि दी गई. इसी क्रम में विशेष ग्रामसभा का आयोजन मुखिया जोलेन भुइंया की अध्यक्षता में हुआ. इसमें पंचायत क्षेत्र के जरुरतमंद विकास योजनाओं की वार्डवार सूची तैयार करना, क्षेत्र को बाल श्रममुक्त बनाना व आंगनबाड़ी के संबंध में चर्चा की गई. ग्रामसभा में मुखिया जोलेन भुइंया ने कहा कि 19 अक्टुबर तक एक सर्वे टीम हर टोला में विकास योजनाओं का चयन के लिए जायेगी. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-father-of-the-nation-mahatma-gandhis-birth-anniversary-money-plantation-done-in-karaikela/">बंदगांव

: कराईकेला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनी, किया गया पौधरोपण

ग्रामीणों ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का लिया निर्णय

ग्रामसभा में बाल अधिकार सुरक्षा मंच के प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर केसरी ने कहा कि क्षेत्र में बाल श्रम रोकना बेहद जरूरी है. 11 अक्टुबर के बाद बाल श्रम को चिन्हित करने का अभियान मंच के द्वारा चलाया जाएगा. ग्रामीणों ने ग्रामसभा में अंगनबाड़ी केंद्र में नए भवन, शौचालय का निमार्ण, डेस्क-बेंच की मरम्मती, आंगनबाड़ी केंद्र में खेल व शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने, पेयजल व जलमीनार की मरम्मती, पेंशन आदि सैकड़ो विकास योजनाओं का लाभ पाने के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया. ग्रामसभा में उपस्थिति ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भेजेंगे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-station-in-charge-of-durga-puja-pandal-inaugurated-in-saranda-chhotanagara/">मनोहरपुर

: सारंडा-छोटानागरा में दुर्गा पूजा पंडाल का थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही