Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : कुलाबुरू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

 
Jagannathpur : हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलाबुरू में एक दिवसीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बागुन गागराई और प्रधानाध्यापक गुरु चरण हेम्ब्रम, एसएमसी के सभी सदस्य, ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित थे. संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया. संगोष्ठी में बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना, बच्चों का आधार कार्ड बनवाना, बच्चों का बैंक खाता खुलवाना, बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाना, बाल अधिकार को सुनिश्चित करना, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी को रोकना, निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून 2009, एसएमसी उपाध्यक्ष का चयन करना आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-teacher-parent-meeting-held-at-dodari-upgraded-high-school/">किरीबुरू

: दोदारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलाबुरू के प्रधानाध्यापक गुरु चरण हेम्ब्रम ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने को लेकर अभिभावकों को प्रेरित किया. साथ ही बच्चों का आधार कार्ड, बैंक खाता खोलने और जाति प्रमाण पत्र बनवाने को कहा. वही जीपीसीएम राकेश बानरा ने एस्पायर संस्था के लक्ष्य, उद्देश्य और उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इसके साथ ही निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार का कानून 2009 और बाल अधिकार को सुनिश्चित करना, बाल-विवाह व श्रम बाल आदि विषयों को लेकर विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-union-minister-arjun-munda-attended-the-janpanchayat-program-organized-in-khuntpani/">चाईबासा

: खूंटपानी में आयोजित जनपंचायत कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की शिरकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही