Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : मुख्य चौक पर विधायक निधि से लगा स्ट्रीट लाइट कई महीनों से खराब

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर विधायक निधि से लगा हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट 5-6 महीनों से खराब पड़ा है. लेकिन इसे दुरुस्त कराने को लेकर अब तक किसी द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है. इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसे ठीक कराने को लेकर कई बार लोगों ने प्रशासन व सेल से गुहार लगाई. लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है. वहीं, लाइटों को ठीक करने को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक में पूजा समितियों ने आवाज भी उठायी. इस पर डीएसपी इकुड़ डुंगडुंग ने पूजा समितियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट बन जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-railway-track-and-highway-jammed-in-khemashuli-for-54-hours-more-than-2-dozen-trains-canceled/">चाकुलिया

: खेमाशुली में 54 घंटे से रेलवे ट्रैक व हाईवे जाम, 2 दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द 

असामाजिक तत्व भी अंधेरे का उठा रहे फायदा 

विदित हो कि कुछ दिनों में दुर्गा पूजा भी शुरू होने वाली है. जिस समय काफी संख्या में लोगों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ती है. ऐसे में खराब पड़ी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट के कारण लोगों को अंधेरे से होकर पूजा पंडालों तक गुजरना पड़ेगा. वहीं, असामाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठा अवैध कार्य कर रहे हैं. खराब लाइटों के मरम्मत के लिए स्थानीय जनताओं ने कई बार प्रशासन से मांग की, पर अभी तक कोई पहल नही की गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-will-make-arrangements-for-better-cleaning-and-fogging-in-durga-puja/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा में बेहतर सफाई व फॉगिंग की व्यवस्था करेगी नगर निगम
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही