Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : प्रखंड के होंठ कटे 4 बच्चों की सर्जरी रांची के देवकमल अस्पताल में होगी

 
Jagannathpur (Rohit Mishra) : जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार को होंठ कटे व तालू सटे 4 बच्चों को सर्जरी के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया. जहां से बच्चों को देवकमल अस्पताल रांची ले जाया जाएगा. देवकमल अस्पताल की कर्मचारी चिकित्सा प्रभारी जयश्री किरण ने बताया कि जगन्नाथपुर से 4 बच्चों को सर्जरी के लिए लाया जा रहा है. यहां पर नि: शुल्क सर्जरी के साथ रोगी और उसके अभिभावकों के लिए नि: शुल्क भोजन की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी बच्चों का सर्जरी देवकमल अस्पताल में किया जा चुका है. जिस भी बच्चे का होंठ कटा हो या तालू सटा हो वैसे बच्चों के अभिभावक जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पताल में संपर्क कर नि:शुल्क सर्जरी करवा सकते हैं. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-passenger-waiting-room-toilet-full-of-dirt-water-stopped/">चाईबासा

: यात्री प्रतीक्षालय का शौचालय गंदगी से भरा, पानी बंद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही