Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : डांगुवापोसी में विश्वकर्मा पूजा पंडाल में बनी झांकी लोगों को कर रही आकर्षित

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : जगन्नाथपुर से सटे रेल नगरी डांगुवापोसी में विश्वकर्मा पूजा की रौनक सबसे अलग होती है. यहां रेलकर्मी बड़े ही धूमधाम से विश्वकर्मा भगवान की पूजा करते हैं. यहां शनिवार को हुए देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा के दुसरे दिन भी भक्तों का तांता लगा रहा. बता दें कि डांगुवापोसी के लगभग हर विभाग जैसे आरएसओ, ओएचई, परिचालन विभाग, कैरेज एंड वैगन, सिग्नल एंड टेलीकॉम, बिजली विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, आईओडब्ल्यू, आदि स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई है. साथ ही पूजा के लिए जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए हैं और पूरी सड़कों व चौक-चौराहों पर आकर्षक बिजली संचालित साज-सज्जा भी की गई है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gungun-sporting-won-the-16th-mohan-singh-memorial-football-tournament/">जमशेदपुर

: गुनगुन स्पोर्टिंग ने जीता 16वां मोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

झांकी देखने के लिए काफी संख्या में जुट रहे लोग 

वहीं, इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बनाई गई झांकी लोगों को आकर्षित कर रही है. झांकी डांगुवापोसी से चाईबासा जैसा पूरा रेवले स्टेशन बनाया गया है. इसको देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. शाम के समय तो यहां लोगों का हुजूम झांकी देखने को उमड़ पड़ता है. सड़क पर इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि मेले जैसा माहौल हो जाता है. अगले दो दिनों तक लोग ऐसे ही पूजा का आनंद लेंगे और एक-दूसरे से मिलेंगे. इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी पूजा देखने आते हैं. इस वजह से हर विभाग की ओर से लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है. लोग भी भारी संख्या में भंडारे में आते हैं और खिचड़ी भोग का आनंद लेते हैं. इसे भी पढ़े : बिहार">https://lagatar.in/bihar-dead-bodies-of-four-youths-found-on-the-roadside-in-supaul-fear-of-murder/">बिहार

: सुपौल में सड़क किनारे मिले चार युवकों के शव, हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही