Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : लगातार हो रही बारिश से कई लोगों के घर की ढही दीवारें

 
Jagannathpur (Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोगरा पंचायत के टोला माहतीसाई एवं चोटोसाई में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई लोगों के घर की दीवारें ढह गयी है. जिस कारण पीड़ित परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पीड़ित परिवारों ने कहा कि हमारे पास रोजगार नहीं है. गांव के किसी अन्य के घर में या खेत में काम करके पेट पाल रहे हैं. एक तरफ किसी तरह मकान बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो घर को छत नहीं दे पा रहे हैं. अब हम लोग बेसहारा हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-three-days-torrential-rains-stopped-in-west-singhbhum-many-houses-were-destroyed/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम में तीन दिनों बाद मूसलाधार बारिश थमा, कई के घर उजड़े

जिला परिषद ने पीड़ित परिवारों के घरों का किया निरीक्षण

इधर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने सभी पीड़ित परिवारों के घरों का निरीक्षण कर अंचलाधिकारी सह- आपदा प्रबंधन को आवेदन सौंपकर अभिलंब मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही कहा की पदाधिकारी द्वारा अविलंब कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन कर अभिलंब मुआवजा दिलाने की मांग की जायेगी. साथ ही पीड़ित परिवारों को राहत के लिए त्रिपाल की व्यवस्था कराया जाने की मांग की. पीड़ित परिवारों में रोयवारी देवी, विनीता देवी, सरोज देवी, कमला देवी, कांता देवी, मुक्ता देवी, सोनी देवी, नरेंद्र गोप, श्रीमती सिंकु, जितेंद्र कुंकल, पिंकी देवी, रुकमणी देवी, मंगल हेंब्रम शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही