Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : साप्ताहिक बाजार में कचरों का अंबार, नाली भी कई महीनों से जाम

Advertisement
Advertisement
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : जगन्नाथपुर में हर गुरुवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार पूरी तरह दु‌र्व्यवस्था का शिकार हो गया है. साप्ताहिक बाजार में साफ-सफाई के अभाव में जगह-जगह कचरों का अंबार लगा हुआ है. इतना ही नहीं बाजार से सटे उर्दू मध्य विद्यालय के सामने में भी गंदगी का अंबार लगा है. साफ-सफाई के अभाव में बाजार के शौचालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं. गंदगी एवं कचरे से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-young-man-died-due-to-electrocution-in-the-washing-center/">आदित्यपुर

: वाशिंग सेंटर में करंट लगने से एक युवक की मौत

ग्रामीणों ने की बाजार की सफाई कराने की मांग

बाजार में जहां चारों तरफ गंदगी फैली रहती है, वहीं जल निकासी के लिए बनाई गई नाली भी विगत कई महीनों से जाम पड़ी है. बारिश के दिनों में बाजार पूरा कीचड़ हो जाता है. इस मामले पर जगन्नाथपुर के जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया द्वारा विगत दिनों इस पर आवाज उठाने के बाद भी अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं, सभी ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही बाजार की सफाई कराई जाए. ताकि लोगों को सब्जी खरीदारी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-builder-surrounded-the-road-leading-to-satvahini-circle-officer-started-demarcation-work/">आदित्यपुर

: सतवहिनी जाने वाले रास्ते को बिल्डर ने घेरा, अंचलाधिकारी ने शुरू कराया सीमांकन कार्य
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही