Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : शिव मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए नहीं है पानी की सुविधा

Jagnnathpur (Rohit Mishra) : प्रखंड में कई आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. सरकार की ओर से कई सारी सुविधा भी बच्चों के लिए प्रदान की जा रही है. लेकिन कई ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहां अब भी बच्चे पानी के लिए तरस रहे हैं. इन्हीं में से एक शिव मंदिर टोला का आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां सुविधा के नाम पर सब है पर पानी नहीं. यहां कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का ज्यादातर समय आसपास के क्षेत्रों से पानी की व्यवस्था करने में ही गुजर जाता है. ऐसे में बच्चों को पर्याप्त पोषण और प्राथमिक शिक्षा मुहैया करवाने का दावा हकीकत नहीं बन सका है. विभाग की ओर से इस क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण तो किया गया है, पर पानी के लिए चापाकल व टंकियां नहीं लगाई गई है. [caption id="attachment_427539" align="aligncenter" width="509"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/aaganbadi-e1663924733169.jpeg"

alt="" width="509" height="295" /> दूसरे टोले से पानी लेकर आती सहायिका.[/caption] इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mp-sports-festival-football-tournament-from-september-29-preparations-begin/">गिरिडीह

: सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट 29 सितंबर से, तैयारी शुरु

केंद्र पर पानी की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही आंगनबाड़ियों में पसरा जलसंकट बच्चों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 30 से अधिक छोटे-छोटे बच्चों के नाम अंकित है. सरकार की ओर से मिलने वाला नाश्ता व भोजन तो मिल जाता है. लेकिन सरकार की ओर से केंद्र पर पानी की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है. सहायिका दूसरे टोला से करीब आधा किमी दूर से पानी लाकर बच्चों के लिए खाना बनाती है. पानी की समस्या को देखते हुए छोटे बच्चे बोतल में पानी भरकरआंगनबाड़ी आते हैं. मालूम हो कि करीब 2 साल पूर्व इस आंगनबाड़ी में चापाकल निर्माण कराया गया था. लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण यह मामला जस का तस पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-motor-of-one-number-pump-house-damaged-outcry-for-drinking-water/">चाकुलिया

: एक नंबर पंप घर का मोटर खराब, पेयजल के लिए हाहाकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही