Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर में गुरुवार का दिन हादसों भरा रहा. अलग-अलग दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना देर शाम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद की है जहां मो. मंजर अपने घर में ग्रेंडर मशीन से प्लाई कंटिग करने के दौरान मशीन फिसल कर उसके चेहरे पर लगने से वह घायल हो गया. इस घटना में उसके चेहरे में गंभीर चोट आई है.  आनन-फानन में लोगों ने उसे जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाईबासा रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjpmen-paid-tribute-on-the-death-anniversary-of-rudra-pratap-sharangi/">चाईबासा

: रूद्र प्रताप षाड़ंगी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

वही दुसरी घटना में जगन्नाथपुर निवासी मोहन पुर्ति अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. जगन्नाथपुर रसेल स्कूल के पास बाईक से अनियंत्रित होकर गिरने से वह घायल हो गए. राहगीरों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया. उनके चेहरे और ओठ मे चोटे आई है. वही तीसरी घटना शाम 07:20 बजे जगन्नाथपुर नोवामुंडी सड़क मार्ग स्थित दानावली निवासी नाटो हेस्सा के 10 वर्षीय पुत्र उर्घु हेस्सा सड़क किनारे खेल रहा था. तभी एक बाईक सवार ने उसे टक्कर मार दी. जिससे उर्घु हेस्सा बुरी तरह घायल हो गया. पिता नाटो हेस्सा ने बच्चे को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिती को देखते हुऐ सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-deputy-commissioner-flagged-off-two-nutrition-awareness-chariots/">सरायकेला

: उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर दो पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना

एम्बुलेंस चालक ने बच्चे की नहीं की मदद

वही मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस की कमी के कारण जगन्नाथपुर स्वास्थ केन्द्र प्रभारी द्वारा नोवामुंडी की 108 एम्बुलेंस जो दुसरे घायल को सदर अस्पताल चाईबासा ले जा रही थी. उसके साथ जख्मी बच्चे को भी ले जाने की बात कही गई, मगर 108 एम्बुलेंस के चालक धीरज प्रधान ने एंबुलेंस की कमी होने के बावजूद किसी प्रकार की सहायता नहीं की. वह चुपचाप बिना किसी को बताये उर्घु हेस्सा को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तड़पता छोड़ चला गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही