Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट में वज्रपात से तीन व्यक्ति घायल

 
Jagnnathpur (Rohit mishra) : शनिवार की शाम जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट में आसमानी बिजली गिरी. इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. आवाज होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे. बिजली की चपेट में आकर तीन व्यक्ति घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-childrens-meeting-organized-for-sabki-yojana-sabka-vikas-campaign/">घाटशिला

: ‘सबकी योजना-सबका विकास’ अभियान को लेकर बाल सभा आयोजित
घायलों में जगन्नाथपुर प्रखंड अन्तर्गत तुरलि गांव निवासी जितेन्द्र महतो (40), गुटूसाही निवासी कोल्हू तिरिया (50), बारला निवासी रविस तांती (30) हैं. इन तीनों को तत्काल बाजार में मौजूद ग्रामीणों ने चंपुआ सरकारी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है. जैंतगढ़ पुलिस आउट पोस्ट प्रभारी सोमाय टुडू भी चंपुआ अस्पताल जाकर तीनों व्यक्ति का हाल चाल जाना. डॉक्टरों ने कहा कि तीनों खतरे से बाहर हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही