Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : खेत में काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कलैया गांव में खेत जोत रहा ट्रैक्टर पलट गया. इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई. मृतक कलैया पंचायत अंतर्गत दुरिड़ता निवासी निजाम जेराई है. मृतक निजाम जेराई सोमवार को ट्रैक्टर से गांव के ही एक किसान का खेत जोत रहा था. शाम को खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट जाने से निजाम उसके नीचे दब गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार को मिली. इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ug-semester-one-exam-started-in-ku-malpractice-free-exam-held-on-first-day-in-tata-college/">चाईबासा

: केयू में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू, टाटा कॉलेज में पहले दिन हुई कदाचार मुक्त परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही