Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : आमजोड़ा मध्य विद्यालय में बाल संसद एवं नव चयनित मंत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Jagannathpur(chandan kumar) : आमजोड़ा स्थित मध्य विद्यालय में बाल संसद एवं नव चयनित मंत्रियों के लिए मंगलवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में मौजूद एस्पायर संस्था की सदस्य पूनम पूर्ति और मधूसुदन हेस्सा मौजूद रहीं. इस दौरान सबसे पहले बाल संसद की संरचना, गठन की प्रक्रिया के साथ-साथ मंत्रियों के चयन और उनके विभागों की जानकारी दी गई. इसके बाद बारी-बारी से विभागों के मंत्रियों एवं उनके कार्य व दायित्वों की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-instructed-to-return-the-amount-of-the-schemes-of-dmft-item-which-were-not-completed/">जमशेदपुर

: डीएमएफटी मद की जो योजनाएं पूरी नहीं हुई उसकी राशि लौटाने का डीसी ने दिया निर्देश

छात्राओं में लीडरशीप की क्षमता बढ़ाने का हो रहा प्रयास

प्रशिक्षण में बाल संसद और मंत्रियों को बताया गया कि जिस तरह अभिभावकों और शिक्षकों को मिला कर विद्यालय को बेहतर शिक्षण संस्थान बनाने के लिए विधालय प्रबंधन समिति का गठन हुआ है. उसी तरह छात्र और छात्रों में लीडरशीप की क्षमता को बढ़ाने के लिए बाल संसद का गठन किया जा रहा है. बाल संसद के सदस्य ही अपने योग्यता और दक्षता के अनुसार मंत्री भी बनते है और विधालय की सभी प्रकार की शैक्षाणिक गतिविधियों के संचालन में सहयोग की भुमिका निभाती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-death-of-naxalite-shyam-sinku-a-reward-of-5-lakhs-was-told-by-the-cpi-maoist-spokesperson-as-a-big-loss/">किरीबुरू

: 5 लाख के इनामी नक्सली श्याम सिंकु की मौत को भाकपा माओवादी प्रवक्ता ने बताया बड़ी क्षति

बाल संसद विद्यालयलाईब्रेरी का करेंगे संचालन

प्रशिक्षक पूनम पूर्ति ने बताया कि बाल संसद सह मंत्रिमंडल की बैठक प्रति माह दो बार होगी. दोनों बैठक में मंत्रियों के कार्य एवं जिम्मेदारियों की प्रधानमंत्री विभागवार समीक्षा करेंगे. बाल संसद विद्यालय में स्थापित लाईब्रेरी, बैठक पंजी व लेनदेन पंजी का संचालन करेगा. इस अवसर पर प्राचार्य राजीव लोचन राठौर, प्रबंधन समिति सदस्य हीरामनी हेस्सा, सोनामुनी हेस्सा सहित इस प्रशिक्षण उमवि आमजोड़ा, नप्रावि चीनीबाई, नप्रावि मगेयासाई, व उमवि रघुनाथपुर के 67 बाल संसद और उसके मंत्री अन्य छात्र छात्राऐं शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही