Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : वज्रपात से दो गांव का ट्रांसफार्मर खराब, बिजली आपूर्ति ठप

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ा महुलडीया एवं नयागांव में वज्रपात से दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मरम्मती की मांग को लेकर गुरुवार को जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में सहायक विद्युत अभियंता नोआमुंडी एक मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि 8 अक्टूबर को अचानक वज्रपात होने से ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई. इसके बाद मिस्त्री को मरम्मत के लिए बुलाया गया. मिस्त्री के प्रयास से ट्रांसफार्मर खोला गया तो अंदर का सामान कोयल-लीड क्षतिग्रस्त हो चुका था. मिस्त्री ने ट्रांसफार्मर को बदलने की हिदायत दी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-person-died-due-to-snakebite-relatives-reached-hospital-with-snake/">चक्रधरपुर

: सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत, सांप को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
इधर, मांग पत्र की प्रतिलिपि विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता चाईबासा को भेजी गई है. ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द ही इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो लालटेन लेकर विभाग में प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही