Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने विभिन्न पंचायतों मे चलाया जागरूकता अभियान

 
Jagannathpur (Chandan kumar) : जगन्नाथपुर प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोसिएशन द्वारा सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत रविवार को बनगाँव, सियालजोड़ा एवं डांगोवापोसी पंचायत में जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-delegation-of-trained-teachers-association-submitted-memorandum-to-minister-joba-majhi/">चक्रधरपुर

: प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन
आदिवासी हो समाज युवा महासभा केन्द्रीय कमेटी के महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अभियान टीम की ओर से ग्रामीणों को पारंपरिक त्योहार मागे पर्व, हेरो पर्व, जोमनामा पर्व सहित आदि-बापाला, दिरी दुलसूनुम व अन्य रीति-रिवाज के नियमित अनुपालन तथा जीवित रखने की दृष्टि से समाज के लोगों को प्रोत्साहित किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/seraikela-deputy-commissioner-reviewed-the-preparations-for-the-proposed-program-of-minister-champai-soren-2/">आदित्यपुर

: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था ने कन्हैया सिंह को दी श्रद्धांजलि
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jagannathpur-awairness-2.jpeg"

alt="" width="482" height="321" />

नई पीढ़ी को समाज की परंपरा तथा संस्कृति से जोड़ने की अपील

जनजातीय अधिकार व सुरक्षा तथा संरक्षण एवं सामाजिक विकास को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. समाज की नई पीढ़ी को समाज की परंपरा तथा संस्कृति से जोड़ने के लिए अपील की गई. साथ ही क्षेत्र में चल रहे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों को बताया गया. कोल्हान गर्वमेन्ट ईस्टेट के नाम से चलनेवाली असंवैधानिक गतिविधियों में न शामिल होने और न समर्थन करने के लिए सामाजिक अपील किया गया. इसके साथ-साथ सरकार की विकास योजना, जनकल्याणकारी योजना, ग्रामसभा, पंचायत की विभिन्न योजनाओं के लाभ तथा उनके नियंत्रण, निगरानी तथा संचालन के संबंध में विशेष जानकारी दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-improve-or-go-out-of-the-district-criminals-ssp/">जमशेदपुर:

सुधर जाएं अथवा जिले से बाहर चले जाएं अपराधी-एसएसपी

गाँव के मुखिया समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से बनगाँव मुखिया जितेन्द्र पुरती, डांगोवापोसी मुखिया चाँदमनी बोबोंगा, पंसस मेंजो पिंगुवा, उपमुखिया सावित्री जेराई, वार्ड सदस्य महावीर बोबोंगा, बिहारी लाल जेराई, विजय मुण्डा, शिवचरण मुण्डा, सोनाराम चातोम्बा, संजय जेराई, लखीन्द्र मुण्डा, जितेन्द्र मेलगंडी, शीला नाग, सुखमति हेम्ब्रम, सावित्री हेम्ब्रम, मीना मेलगंडी, सुमंती मेलगंडी, सुमी हेम्ब्रम, सबिता हेम्ब्रम, एनआरपीपीएफ तथा नारा एमसीटी के प्रतिनिधि सत्यजीत हेम्ब्रम, अर्जुन हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही