Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 
Jagannathpur (chandan kumar) : गुरुवार की देर शाम जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर प्रखंड अध्यक्ष राई भुमिज के नेतृत्व में केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा का जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया. वे किसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए ओडिशा जा रहे थे. सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद मुख्य चौक से नारेबाजी करते हुऐ कार्यकर्ता श्रीराम महावीर मंदिर पंहुचे. मंदिर में केन्द्रीय मंत्री ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया. उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति का अपमान करने की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम होगी. अधीर रंजन व कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Jagannathpur-Arjun-Munda-1.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" /> इसे भी पढ़ें : संदीप">https://lagatar.in/prosecution-will-run-against-nine-criminals-including-sandeep-thapa-dc-has-given-approval/">संदीप

थापा समेत नौ अपराधियों के खिलाफ चलेगा अभियोजन, डीसी ने दी स्वीकृति
राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की मानसिकता दिख गई. पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ है, जिसके कारण विदेश से बधाई दी जा रही है. वहीं कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के समक्ष झामुमो कार्यकर्ता महेश केराई ने भाजपा का दामन थामा. मौके पर बड़कुंवर गागराई, देवेंद्र कुम्हार, धीरज सिंह, विष्णु प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, साहू पूरती, बंगाली प्रधान,मंजीत कोड़ा, चतूर्भूज बेहरा, अनूज जेराई, हरिश तांती, संजीव गोप, पिंटु सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही