Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हाटगम्हरिया जैंतगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित नरसिंहपुर गांव के समिप अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार फरार हो गया. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना रविवार की रात सात बजे की बताई जा रही है. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद जगन्नाथपुर थाने से एसआई प्रभात रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पंहुचे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-safai-workers-will-picket-in-front-of-municipal-bodies-to-implement-tripartite-agreement/">जमशेदपुर

: त्रिपक्षीय समझौते को लागू कराने के लिए नगर निकायों के सामने धरना देंगे सफाई मजदूर
एसआई ने घायल व्यक्ति को थाने के पेट्रोलिंग गाड़ी से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. वहीं, मृत व्यक्ति के शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा भेजा जायेगा. समाचार लिखे जाने तक दोनों व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़े : 1932">https://lagatar.in/1932-khatiyan-and-obc-reservation-hemant-hit-many-targets-with-one-arrow/">1932

का खतियान और ओबीसी आरक्षण के बहाने हेमंत ने एक तीर से साधे कई निशाने
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही