Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : ड़ामहुलडिया गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आए ग्रामीण, गांव में मचा हड़कंप

 
Jagnnathpur (Rohit mishra) : जगन्नाथपुर के मालुका पंचायत के बड़ामहुलडिया गांव के दिउड़ीसाई टोला में कई लोग अज्ञात बिमारी (चेचक जैसी बीमारी) की चपेट में आ गए हैं. बिमारी तेजी से फैल रही है और इसकी चपेट में बच्चों के साथ-साथ बड़े भी आ गए हैं. पिछले एक माह से लगातार लोग इस बिमारी के शिकार हो रहे है, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है. देसी दवाई से ही गांव के लोग अपना इलाज कराने को मजबूर हैं जो नाकाफी साबित हो रहा है. ब यह बिमारी महामारी का रूप लेती जा रही है जिससे हडकंप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-efforts-intensified-for-the-development-of-karo-crematorium/">किरीबुरू

: कारो श्मशान घाट के विकास को लेकर प्रयास तेज

टोला में कैम्प लगाकर इलाज की मांग 

इसकी जानकारी मिलने पर समाजिक कार्यकर्ता सह कोल्हान हेल्पलाइन के पदाधिकारी अमीर हिंदुस्तानी सोमवार को खुद दिउड़ीसाई टोला पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना. मरीजों ने बताया कि करीब एक माह पहले दो-तीन बच्चों को यह अज्ञात बीमारी हुई थी, पर अब यह बिमारी धीरे-धीरे बढती जा रही है. कुछ लोग देसी दवा से ठीक भी हुए है पर अब यह अज्ञात बीमारी वायरस की तरह फैल रही है. अमीर हिन्दुस्तानी ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस टोला में एक कैंप लगाये ताकि लोगों का इलाज सही तरीके से हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही