Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा में महिला ने लगाई फांसी

 
Jagnnathpur (Rohit mishra) : हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत कोचडा गांव निवासी 33 वर्षीय प्रतिमा सिरका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग 8 बजे जब घर में कोई नहीं था उसी समय प्रतिमा अपने कमरे में दुपट्टा से फांसी लगा ली. इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. हाटगमहरिया पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-including-mla-attended-the-funeral-of-congress-block-president/">चाईबासा

: कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक सहित कांग्रेसी
मृतका के पति बिरसा सिरका ने बताया कि वह रविवार की शाम को उलीबुरू में थे और बच्चे सभी पिकनिक मनाने के गए थे. जब वह उलीबुरू से घर आया तो उसे बताया गया कि पत्नी प्रतिमा फांसी लगा ली है. कमरे में वह फांसी के फंदे से झूल रही थी. उसे तुरंत नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही