Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : शहीद ग्राम राजाबासा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : शहीद ग्राम राजाबासा में मंगलवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा, शहीद पोटो स्मृति समिति व आदिवासी कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम ग्रामीण दिउरी सुशील बालमुचु, सिंगा बालुमुचु के द्वारा शहीद पोटो के समाधी स्थल पर पूजा पाठ कर इसका शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस एकता का दिवस है. आज के दिन समाज में एकजुट होकर सामाजिक एकजुटता का संदेश देने का समय है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribal-bhumi-munda-youth-organization-organized-a-function-on-world-tribal-day/">चांडिल

: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी भूमि मुंडा युवा संगठन ने समारोह का किया आयोजन
[caption id="attachment_384858" align="aligncenter" width="534"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jagannathpur-1.jpeg"

alt="" width="534" height="356" /> पारंपरिक नृत्य करते आदिवासी समुदाय के लोग[/caption]

समाज के युवा पीढ़ी को आगे आने की जरुरत

समाज के युवा पीढ़ी को आगे आने की जरुरत है. इसके लिए युवाओं को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरुरत है. शिक्षित होने से जागरुक समाज व शिक्षित समाज की कल्पना की जा सकती है. आदिवासी हो समाज महासभा केंद्रीय सदस्य भूषण लागुरी ने कहा कि आदिवासी समाज में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अतिक्रमण हो रही है, इसे बचाने की जरुरत है. इस मौके पर सारंडा स्टार युटूब चैनल की ओर चालाकी कुड़ी नामक गाना का विमोचन नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा व पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम के हाथों से किया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-adivasi-society-should-unite-for-their-rights-and-rights-jamuna-tudu/">बहरागोड़ा

: अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट हो आदिवासी समाज- जमुना टुडू

इस अवसर पर ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गलाय चातोम्बा, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, पूर्व मुखिया खुशबु हेंब्रम, आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू अध्यक्ष हीरालाल सुंडी, सचिव सुबनाथ हेंब्रम, पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, गोपी लागुरी, बिंदु सिंह लागुरी, पुत्कर लागुरी, बुधराम चाम्पिया, चंद्रमोहन तियु, निर्मल गागराई, राई भूमिज, चंद्रमोहन चातोम्बा, दिनेश पुरती, सुमित बालमुचू, सुखमति पुरती, यशमति बालमुचू , गुरुचरण सोय, सोनाराम हेंब्रम, ईश्वर चंद्र सिंकु, बालभद्र बिरुली, राजेंद्र गुईया, सुदाम नायक, अजय बानरा, दिउरी संजय हेस्सा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही