Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार

 
Jagannathpur : जगन्नाथपुर थाना अर्तगत कोन्दरकोड़ा निवासी राहुल देव प्रधान को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार युवक राहुल 13 जून की रात 8 बजे नाबालिग लड़की को फोन कर मिलने के लिए खेत में बुलाया. वहां वह नाबालिग लड़की से के साथ गलत हरकत करने लगा. उसी दौरान लड़की के पिता उसे खोजने निकले. लड़की अपने पिता को देखते ही बचाने के लिए शोर मचाने लगी, तो राहुल वहां से भाग गया. लड़की अपने पिता के साथ घर लौट गई और घटना की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-held-a-meeting-in-jugsalai-municipal-council-to-review-electricity-water-supply/">जमशेदपुर

:  विधायक ने जुगसलाई नगर परिषद में बैठक कर की बिजली, पानी आपूर्ति की समीक्षा
उसने कहा कि 20 दिन पहले राहुल ने उसे फोन किया था. एक सप्ताह पहले भी राहुल ने उसे फोन कर खेत में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाया था. उसने डर से घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी. 14 जून को माता-पिता के साथ जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद थाना प्रभारी यशराज सिंह व एएसआई मुक्ति क्रिडो ने युवक राहुल देव प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही