Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : जिला परिषद सदस्य ने मोटर पंप मरम्मती की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Jagannathpur(Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर बाजार परिसर के पंप हाउस का मोटर पिछले अक्टूबर माह से खराब पड़ा हुआ है. इस कारण जगन्नाथपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल का कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है. जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया से की. जानकारी मिलने के बाद जीप सदस्य ने शनिवार को मोटर पंप मरम्मती की मांग को लेकर जगन्नाथपुर के बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-giving-a-feast-to-the-damaged-ghaghra-culvert-accident/">मनोहरपुर

: क्षतिग्रस्त घाघरा पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत
ज्ञापन में मानसिंह तिरिया ने बताया उक्त पम्प हाउस से ना केवल जगन्नाथपुर के ग्रामीणों को केवल पेयजल की सुविधा मिल रही थी, बल्की हाट बाजार, दुकानदार एवं राहगीरों को भी पेयजल की सुविधा मिल रही थी. अब मोटर खराब हो जाने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की काफी समस्या उत्पन्न हो गई है. बाजार परिसर में दो चापाकल थे, जिसमें मात्र एक ही चापाकल चल रहा है और दुसरा चापाकल खराब पड़ा है. वहीं रोजाना दैनिक मजदूरी करने वाले मजदुर बजार परिसर में ही खाना खाने खाते हैं. जिससे उन्हे भी पीने की पानी की समस्या होती है. जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ने जल्द से जल्द इन समस्या पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है. 15 दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पंप हाउस के सामने अनशन पर बैठेंने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही