Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : जिला परिषद ने कई गांव का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्या

 
Jagnnathpur (Rohit mishra) : जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की समस्या को देखते हुए रविवार को जगन्नाथपुर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने कई गांवों का दौरा किया. जिला परिषद ने सर्व प्रथम मोंगरा पंचायत का दौरा किया और कहा कि टोला महतीसाई में पीसीसी पथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है. पीसीसी पथ निर्माण में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी ना देकर 250रुपया महिला एवं पुरुष मजदूर को 300 रुपया दिया जा रहा है. जबकि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी ₹333 लागू है.  सड़क के बीचो-बीच लगभग दो से तीन इंच ढलाई किया जा रहा है. कार्यस्थल पर किसी तरह का साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है. जो जांच का विषय है. इसे भी पढ़ें :बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-tebo-panchayat-chief-inspects-pds-shop-on-rice-day/">बंदगांव

: टेबो पंचायत की मुखिया ने चावल दिवस पर पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन

वहीं दुसरा मामला बड़ा माहुलडीहा, टोला-उलिहातु में पिछले 13 सितंबर 2021 से ट्रांसफार्मर खराब है. ग्रामीणों का कहना है जिस जगह ट्रांसफार्मर लगा है उस जगह से हटाकर अन्य जगह ट्रांसफार्मर को लगाया जाए. क्योंकि वह जगह खेती योग्य जमीन है . जमीन मालिक खेती नहीं कर पा रहे हैं. छोटामहुलडीहा, टोला-डिपासाईं में पिछले साल केवल वायरिंग कराया गया था. उस समय बिजली उपभोक्ता बनने के लिए आधार कार्ड फोटो आदि दस्तावेज ग्रामीणों से मांगा गया था. लेकिन यहां पर बिजली नहीं दी गई. इससे ग्रामीण चिंतित है. जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने कहा कि इन सारी समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. मौके पर कृष्णा तिरिया पूर्व पंचायत समिति, डेनी सिंकु, सुभाष सिंकु आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-angry-with-public-representatives-bagbera-residents-themselves-built-a-dilapidated-road/">जमशेदपुर

: जनप्रतिनिधियों से नाराज बागबेड़ावासियों ने खुद बनायी जर्जर सड़क
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही