Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जागार जतरा यात्रा सिमडेगा पहुंची, प्रभाकर तिर्की बोले- संविधान ही समाधान

Ranchi : झारखंड संविधान जागार जतरा यात्रा गुरुवार को सिमडेगा पहुंची. केलाघाघ, ठेठईटांगर और रेंगारी में ग्रामीणों के बीच संविधान की जानकारी साझा की गयी. संविधान जतरा के संयोजक बलराम ने उपस्थित समुदाय को संविधान में प्राप्त अधिकारों की जानकारी दी. कहा कि संविधान को जानना, मानना और जीना जरूरी है. संयोजक प्रभाकर तिर्की ने कहा कि संविधान ही समाधान है. संविधान ही अपने अधिकारों के लिए लड़ने का हथियार है. लोगों ने बताया कि रेंगारी में वन अधिकार कानून के तहत आवेदन करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. संयोजक व टीएसी के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने झारखंड संविधान जागार जतरा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और संविधान प्रस्तावना का पाठ कराया. मिथिलेश कुमार, एलेक्स और फिल्मकार प्रबल महतो ने भी लोगों से संविधान के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.

संविधान से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन

इसके पूर्व उपस्थित जन समुदाय ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया. जतरा की ओर से ग्रामीणों से 10-10 रुपये सहयोग राशि लेकर संविधान की उद्देशिक दी गयी. केला घाघ गांव में आस पास के लोगों ने संविधान जागार जतरा में भाग लिया. टीम के प्रबल महतो द्वारा निर्मित संविधान से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया. संविधान निर्माण और 1980 के दशक में कोल्हान के जंगल आंदोलन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गयी. वन अधिकार कानून 2006 इसी संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. संविधान जागार जतरा की सबसे खास बात यह है कि इसमें महिलाएं बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं और चर्चा में शामिल भी हो रही हैं. यह यात्रा 9 जून को बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर खरसावां शहीद स्थल से शुरू हुई थी, जो सरायकेला-खरसंवां, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी जिला के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से होते हुए सिमडेगा पहुंची है. 16 जून को सिमडेगा के कई गांवों में संविधान जागार जतरा का कार्यक्रम है. इसे भी पढ़ें झारखंड">https://lagatar.in/players-of-jharkhand-malkhamb-academy-did-an-attractive-performance/">झारखंड

मलखंब अकादमी के खिलाड़ियों ने किया आकर्षक प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही